युवक का कहना था कि रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर दोनों ने चूहामार दवा खा ली है। उसकी पत्नी ने कहा कि पति की प्रेमिका अब पीछा छोड़ने को एक लाख रुपये मांग रही है। उसे बातचीत को बुलाया था तो उसने नारियल पानी पिला दिया। उसी में उन दोनों को जहर दे दिया। उधर, युवक की प्रेमिका आत्महत्या करने के लिए सिविल लाइन रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई। पुलिस उसे समझाकर थाने लाई।
युवती ने लगाया ये आरोप
युवती ने बताया कि प्रेमी की पत्नी ने उसके बच्चों का अपहरण कराने व घर बर्बाद करने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर एसएसआई से जांच कराई जा रही है। जांच के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। दंपती की हालत में सुधार है। युवती को उसके घर भेज दिया है। युवक और युवती दोनों ही एक निजी अस्पताल में काम करते हैं, वहीं इनकी दोस्ती हो गई थी। फिर प्रेम प्रसंग हो गया।