कचहरी में खर्च हो रही कमाई
ड्राइवर ने बताया कि दिल्ली में टैक्सी ड्राइविंग करके जो कमाता हूं, वह कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने में लग जाता है। कहा कि उसने पिछले दिनों शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। पुलिस कई कॉल करके थक गई पर उसकी पत्नी नहीं आई। फिर उसकी फाइल बंद कर दी गई, जबकि परेशान करने वाली पत्नी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि वह अतुल सुभाष की तरह नहीं मरना चाहता।