फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को धमकाया, घर में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 10 Sep 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। अब वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है। इस पर पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने उसे धमकाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने फायरिंग कर अपनी पत्नी को धमकाया। पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। इस पर पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोप है कि मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने पत्नी को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग की। पीड़ित महिला ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा निवासी रुबी ने बताया कि उसका निकाह लगभग आठ साल पहले हुआ था। इससे दो बच्चे भी हैं, लेकिन तीन साल से उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। उसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही है। 

ये भी पढ़ेंबारिश में बरेली का हाल: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर गिरते-पड़ते लोग पहुंचे घर; 30 हजार घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि पति शनिवार शाम के वक्त अपने तीन साथियों के साथ तमंचा लेकर उसके घर में जबरन घुस आया और उसे धमकाने के लिए दो फायर किए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, तब पति धमकी देकर फरार हो गया। पति की करतूत से पत्नी दहशत में है। उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें