फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने छीन लिए मासूम बच्चे, इंसाफ के लिए कोतवाली में भटक रही मां

विज्ञापन
परेशान मां - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
इंद्रा मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाने वाले शख्स ने पत्नी को पीटकर निकाल दिया, जबकि दो बच्चों को नहीं दे रहा है। महिला तीन दिन से कोतवाली के चक्कर काट रही है। रविवार को भी वह अपने बच्चों को लेने की आस में कोतवाली आई, लेकिन पुलिस उसे इंसाफ नहीं दिला सकी। उल्टा उसे कोर्ट जाने की सलाह दी जा रही है। उधर, पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


बांसमंडी लाल मस्जिद निवासी हिना बी ने बताया कि उसका पति अकरम उसके साथ लगातार मारपीट करता है। पति के साथ ही देवर व ससुराल के लोगों ने छह फरवरी को उसके साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया।

उसके चार साल के बेटे अदनान और दो साल की बेटी नूर फातिमा को छीन लिया और उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और मां के साथ कोतवाली आई। यहां रिपोर्ट दर्ज कराई और मेडिकल परीक्षण कराया गया। हिना अपने बच्चों को साथ रखना चाहती है पर पति नहीं दे रहा।
विज्ञापन


हिना के मुताबिक उसे अपने बच्चों से अलग हुए तीन दिन होने को आ रहे हैं। पता नहीं ससुराल वाले उसके बच्चों के साथ क्या सलूक कर रहे होंगे, यह चिंता उसे सताए जा रही है। बावजूद इसके पुलिस उसे न्याय नहीं दिला पा रही। उल्टा उसे कोर्ट जाने की सलाह दी जा रही है।

अकरम को बुलवाया गया था, पर वह बच्चे देने के बजाय पत्नी को साथ रखने की जिद कर रहा है। महिला ससुराल जाने को तैयार नहीं है। अकरम का शांतिभंग में चालान करा दिया गया है। महिला से कोर्ट के जरिए बच्चों को लेने का दावा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

- गीतेश कपिल, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें