फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी के बजाय खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर पति ने लगवाया होर्डिंग, फोटो वायरल

Mon, 21 Jul 2025 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

क्यारा ब्लॉक प्रमुख रजनी चौहान के पति ने खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर होर्डिंग लगवा दिया। जब इसका फोटो वायरल हुआ तो सफाई देते हुए कहा कि प्रिंटिंग में गड़बड़ी हुई है। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में क्यारा ब्लॉक प्रमुख रजनी चौहान के पति ने खुद को ब्लॉक प्रमुख बताते हुए क्षेत्र में होर्डिंग लगवा दिया। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस से गड़बड़ी होने की बात कही।

विज्ञापन


बदायूं मार्ग पर लगे होर्डिंग में अरविंद चौहान को क्यारा का ब्लॉक प्रमुख दर्शाया गया है, जबकि वास्तव में उनकी पत्नी रजनी चौहान ब्लॉक प्रमुख हैं। लोगों ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर लोग टिप्पणी करने लगे। 

इस प्रकरण पर अरविंद चौहान ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं। प्रिंटिंग प्रेस को पत्नी और अपने फोटो, जानकारियां भेजकर श्रावण मास और रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों पर शुभकामना संदेश का होर्डिंग्स बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावन का दूसरा सोमवार: बरेली में बम-बम भोले की गूंज, नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन


सफाई दी कि इसे लगाने की जिम्मेदारी भी प्रिंटिंग प्रेस की ही थी। जानकारी के अभाव में उसने मेरी फोटो के नीचे ब्लॉक प्रमुख पति के बजाय ब्लॉक प्रमुख लिख दिया। जानकारी मिलने पर उसे कॉल कर तत्काल सभी होर्डिंग हटवाकर सही जानकारी के साथ दूसरा होर्डिंग लगाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें