फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुबई से शौहर ने फोन कॉल पर दिया तलाक, रिपोर्ट

Fri, 07 Aug 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौकरी करने दुबई जाते वक्त शौहर ने अपने जिस छोटे भाई को पत्नी की देखभाल का जिम्मा सौंपा था, बाद में उसी ने गलत हरकत करने की कोशिश की। शौहर ने भी मदद करने के बजाय फोन कॉल पर बीबी को तीन तलाक दे दिया। किला थाने में महिला ने शौहर, देवर व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मलूकपुर चौकी इलाके की महिला ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि निकाह के कुछ समय बाद ही शौहर और ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर परेशान करने लगे। ससुराल वालों ने दहेज में मिली बाइक और अन्य सामान भी बेच दिया। दो महीने पहले शौहर दुबई चला गया था। उसकी देखभाल का जिम्मा छोटे भाई को सौंप गया।
महिला ने आरोप लगाया कि शौहर ने दुबई जाने के बाद घर खर्च के लिए रुपये नहीं भेजे। इस दौरान देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। 12 जुलाई को कमरे में अकेली पाकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने धक्का देकर उसे कमरे से बाहर निकाला। महिला ने शौहर से शिकायत की तो 15 जुलाई को उसने दुबई से ही फोन कॉल पर उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें