बरेली के महिला अस्पताल में पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दरअसल पत्नी गर्भपात कराने आई थी। जबकि पति ने उस पर पांचवां बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। इससे दोनों के बीच लड़ाई हो गई।
बरेली में गर्भ में पल रहे पांचवें बच्चे को जन्म देने को लेकर बुधवार को महिला अस्पताल में दंपती भिड़ गए। गर्भवती महिला गर्भपात की बात करती रही और पति बच्चे को जन्म देने के लिए दबाव बनाता रहा। स्टाफ ने दोनों को शांत कराया। गर्भवती को पुलिस की मदद लेने का सुझाव दिया है। इसके बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन
अस्पताल स्टाफ के मुताबिक बाकरगंज निवासी 40 वर्षीय गर्भवती महिला बुधवार को गर्भपात के लिए आई थी। कुछ देर बाद उसका पति भी पहुंच गया और उसे खींचकर ले जाने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह बेकाबू होकर गालियां देने लगा।
हाथापाई के लिए आगे बढ़ा तभी गार्ड ने उसे पकड़कर अस्पताल से बाहर निकाला। गर्भवती के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पांचवां बच्चा नहीं चाहिए। पूर्व में तीन बार गर्भपात भी कराया है। इस बार पति को किसी ने सूचना दे दी। वह यहां आकर झगड़ा कर रहा है। तलाक की धमकी देता है।