फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज हत्या के आरोपी पति, सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने दहेज हत्या में नामजद पति, सास-ससुर को गिरफ्तार करके मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। घटना में नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मबई निवासी पुष्पेंद्र व उसके परिजनों पर पत्नी लक्ष्मी की तीन अक्तूबर को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगा था। इज्जतनगर के गांव कलापुर से मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले घर पर शव छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव को मायके वालों को सौंप दिया था। भाई राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति पुष्पेंद्र, सास ईश्वरवती, ससुर गोपाल उर्फ गप्लू नन्द रेखा, ननदोई दीपक निवासी मबई थाना भोजीपुरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपी भी शीघ्र पकड़ लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें