फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबे ग्रामीण का शव दूसरे दिन गांव गहवरा के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डूबे ग्रामीण का शव दूसरे दिन गांव गहवरा के पास मिला
विज्ञापन

मीरगंज। नदी में डूबे ग्रामीण का शव दूसरे दिन मंगलवार को मीरगंज में गांव गहवरा के पास मिल गया। पुलिस के अनुसार थाना मिलक रामपुर के गांव क्योरार निवासी 65 वर्षीय मो. हबीब सोमवार अपने घर से रामगंगा नदी पर मछली पकड़ने गए। वह अपने परिवार की जीविका मछली पकड़कर चलाते थे। वह गांव गंगापुर के पास नदी पार कर रहे थे। तभी तेज धार में फंसकर सोमवार दोपहर 11 बजे वह डूब गए। परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार शाम गांव गहवरा के पास रामगंगा नदी में उनका शव मिला। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मो. हबीब के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद

रामगंगा में डूबी किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

फरीदपुर। रामगंगा नदी में नहाने के दौरान लापता हुई किशोरी का मंगलवार दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। एनडीआरफ व गोताखोरों की टीम लगातार रामगंगा नदी में उसकी तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सितारगंज गांव की लगभग 10 लड़कियां एक ऑटो से क्षेत्र के ही खल्लपुर गांव के घाट पर रामगंगा नदी में सोमवार सुबह नहाने गई। नदी में नहाने के दौरान राजू की पुत्री पूनम (16) डूबने लगी। तभी उसके साथ एक ही क्लास में पढ़ने वाली उसकी सहेली अनीता (16) पुत्री राधेलाल ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भी नदी में फिसल गई और दोनों ही बह गईं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीण घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी से पूनम के शव को ढूंढ लिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि लापता किशोरी अनीता की तलाश के लिए एनडीआरएफ समेत गोताखोर लगाए गए हैं। उसकी तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें