फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी को बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 02:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे खत्म कराने के लिए पति उसे विदा कराने का झांसा देकर गुमराह करने लगा। आरोप है कि पति ने एक दिन उसे बरखेड़ा बुलाया और वहां से रुद्रपुर ले गया। जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि पति ने उसे कमरे में बंद कर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 23 नवंबर 2016 को कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। इस पर विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

रुद्रपुर ले जाकर किया दुष्कर्म 
उसका पति मुकदमा निपटाने के लिए विदा कराने का झांसा देकर गुमराह करने लगा। दो नवंबर 2022 को उसके पति ने उसे बरखेड़ा बुलाया। जहां से वह उसे रुद्रपुर ले गया। जहां उसने एक कमरे में उसे बंद कर दिया। तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पति ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

इसके बाद उसे वापस बरखेड़ा छोड़ दिया। पति ने मुकदमा वापस न लेने पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। उसने कई बार मामले की शिकायत की, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में महिला ने न्यायालय की शरण ली। महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें