फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मारपीट कर निकाला घर से बाहर

Fri, 04 Oct 2019 05:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से बाहर निकला दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बटवाल मोहल्ले का है जहां दस साल पहले पीड़िता की मोहम्मद दानिश नामक युवक के साथ शादी हुई थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति दानिश पिछले कुछ दिनों से घर देरी से आता था और पीड़िता और बच्चों का भी ध्यान नहीं रखता था। इसी रवैये से पीड़िता को शक हुआ कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा है। पीड़िता ने पति के घर देर से आने और किसी भी महिला से अवैध संबंध होने का विरोध किया, जिसपर पति आग बबूला हो गया।

उसने कहा कि मैं एक पत्नी रखूं या चार तुझे इससे कोई मतलब नहीं। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने एक अक्तूबर की रात तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची। जहां बेटी की आपबीती सुनकर बीमार मां की हालत बिगड़ गई। गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें