फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे मृत समझ कर घरवालों ने नदी में बहाया, वह आठ साल बाद लौट आया घर

Fri, 04 Oct 2019 04:09 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली के रिठोरा गांव में शुक्रवार सुबह साधुओं की टोली के बीच अपने बेटे को देख मां की आंखों से खुशी के आंसु छलक पड़े। मां को यकीन ही नहीं हो रहा था कि आठ साल पहले जिस बेटे को उसने मृत समझ कर नदी में बहा दिया था, वह आज भी जीवित है। 
विज्ञापन


घटना धर्मपुर वार्ड की है, जहां स्थानीय निवासी अमन को 2011 में सांप ने काट लिया था, जिसके बाद घरवालों ने तमाम उपाय किए, लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद सभी ने उसे मृत समझ कर रामगंगा में प्रवाहित कर दिया। उस समय अमन 11 साल का था। 

आज वह साधुओं की टोली में गांव आया तो उसकी मां ने पहचान लिया। अमन के लौट आने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अमन भी सारी बातें जानकर खुश हुआ। उसने बताया कि साधुओं ने अमरनाथ में नदी से निकाल कर उसकी जान बचाई थी। उनके साथ वह देश के कई शहरों में घूम चुका है। फिलहाल अमन उन्हीं साधुओं के साथ वापस जाने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें