फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवर के साथ पति ने आपत्तिजनक हालत में देखा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट करा दी। पोस्टमाॅर्टम में मौत की वजह साफ न होने पर बिसरा सुरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना बुधवार को डायल 112 के जरिये पुलिस को मिली। प्रभारी निरीक्षक कैंट मौके पर पहुंचे और मृतका के पति से जानकारी ली। पति ने बताया कि 27 जुलाई की रात उसने पत्नी को अपने छोटे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। उसने उन्हें डांटा तो दोनों ने माफी मांगी थी। उसने इस माफी का वीडियो बनाकर अपने ससुराल वालों को भेज दिया। उनसे कहा कि वह आकर उसे ले जाएं। वह उसे साथ रखना नहीं चाहता। मंगलवार को मायके वाले आए, लेकिन उसे साथ ले जाने से मना कर दिया।
पति ने बताया कि बुधवार सुबह पत्नी ने उसे नाश्ता कराया। इसके बाद वह अपना ऑटो लेकर चला गया। सुबह करीब दस बजे चाचा ने उसे पत्नी के बेसुध होने की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी ने बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना ससुर को भी दी गई थी।
विज्ञापन


पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने कैंट पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी को बारह वर्ष हो चुके हैं। उसके तीन बच्चे हैं। दामाद ने अवैध संबंध के शक में उनकी बेटी की हत्या की है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पति के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। फिलहाल पति ने ही महिला का अंतिम संस्कार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें