फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी और पांच माह का बेटा घायल

Mon, 17 Aug 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अहमदाबाद-सेंथल मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सूरज पाल उर्फ रिंकू गंगवार (38) की मौत हो गई। पत्नी और पांच माह का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार मंदिर से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कुंआडांडा गांव के सूरज पाल उर्फ रिंकू गंगवार परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता मंगलसेन ने पुलिस को बताया कि सूरज अपनी पत्नी सरिता और बेटे विराज के साथ नवाबगंज स्थित बालाजी मंदिर से अर्जी लगाकर बाइक से लौट रहे थे। कचनरा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायल सरिता को सामुदायिक अस्पताल और बेटे विराज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत से मां बदहवास
सूरज पाल अपनी मां मुन्नी देवी के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से मां बेहाल हैं। वह बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ीं और बेटे को वापस लाने की गुहार लगाती रहीं। इस दुखद खबर से पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया है।
विज्ञापन

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सूरज पाल पांच बहनों के इकलौते भाई थे, जिनमें से चार की शादी हो चुकी थी। वह अपनी छोटी बहन आदेश वती की शादी धूमधाम से करने के अरमान संजोए हुए थे। सूरज की पांच वर्षीय बेटी और बेटे विराज के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन ने बताया कि सूरज अपने बीमार बेटे के इलाज के संबंध में भी चिंतित रहते थे। परिवार के सामने अब इन मासूमों की परवरिश और उज्ज्वल भविष्य का सवाल खड़ा है। मां का इकलौता बेटा, पांच बहनों का भाई, पत्नी का जीवनसाथी और दो मासूमों के पिता की मौत से गांव में मातम पसरा है। सभी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें