पत्नी सिमरन के साथ राज
- फोटो : अमर उजाला
यह थी घटना
आकांक्षा एन्क्लेव में मसाले वाली गली में रहने वाले राज आर्य (25) का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि पत्नी व ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने जान दी है। कहा कि उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जेल भिजवाने की धमकी देने वाला स्टेटस भी लगाया था।
यह भी पढ़ें- जोगी नवादा गोलीकांड: बरेली में मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने की मुनादी
भाई सुरेश ने बताया कि राज आर्य की शादी अप्रैल 2024 में शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। युवती का भाई पुलिस विभाग में सिपाही है और उसकी तैनाती बरेली में ही है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। भाई की पत्नी अक्सर मायके वालों को बुला लिया करती थी। उसने राज को जेल भिजवाने की धमकी भरा स्टेट्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। बृहस्पतिवार को राज के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।