फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख समझाया पर वो न मानी: 'कुंवारे लड़के से थे पत्नी के संबंध, गांव में होती थी बदनामी; खेत में जिंदा जला डाला'

Mon, 20 Nov 2023 07:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

आरोपी नेपाल सिंह ने तोहमत लगाई कि पत्नी के गांव निवासी अविवाहित युवक से अवैध संबंध थे। उसने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित शाही थाने के गांव खेऊ की गौंटिया में भीमवती की हत्या उसके पति नेपाल सिंह ने ही की थी। नेपाल सिंह ने हत्या करना कबूल कर पत्नी के चरित्र पर ही लांछन लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

आरोपी नेपाल सिंह ने तोहमत लगाई कि पत्नी के गांव निवासी अविवाहित युवक से अवैध संबंध थे। उसने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। पत्नी अक्सर प्रेमी के पास चली जाती थी जिसकी वजह से उसकी गांव में बदनामी हो रही थी। शुक्रवार को वह अपने मायके दुनकी से भाई दूज करके आई थी। शनिवार को उसने अपनी पत्नी भीमवती को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर रात में दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने पत्नी को पीटा था। भीमवती का सिर दीवार में लगने से वह बेहोश हो गई। उसने समझा कि वह मर गई है। वह उसे ठिकाने लगाने के लिए उठाकर गांव के बाहर ले गया।

भीमवती का शरीर भारी होने के कारण उसे खेतों में हाथ पकड़कर घसीटते हुए आगे ले गया। शिवकुमार के खेत में रखी पुआल के ढेर पर लिटाकर उसमें आग लगाई और फिर घर आकर लेट गया। सुबह पांच बजे वह फिर उठकर पुआल में लगी आग को देखने गया तो भीमवती का शव जल रहा था। उसे देखकर फिर घर आ गया। सुबह साढ़े सात बजे पुआल में लगी आग और झुलसा शव देखा तो ग्रामीण जुट गए। साढे नौ बजे पुलिस के बुलाने पर नेपाल सिंह पहुंचा तो शव की पहचान पत्नी भीमवती के रूप में की। फिर हत्या का आरोप पत्नी के कथित प्रेमी पर लगा दिया।

पुराना शातिर था, पूरे समय बंद रखा मोबाइल
नेपाल सिंह पहले भी एक ग्रामीण मेघनाद की हत्या में वांछित रहा है। इसलिए वह पुलिस से बचने के लिए हर जतन कर रहा था। भीमवती से विवाद के बाद ही उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था ताकि उसकी लोकेशन की जगह न बदल जाए। जब शव की पहचान हो गई तो उसने अपना मोबाइल खोला। तब ससुरालवालों को कॉल करके बुलाया पर पत्नी की हत्या हो जाने की बात छिपाई। पुलिस को उसने अपने भाई मूलचंद के साथ पत्नी को ढूंढने की बात बताई। पुलिस ने मूलचंद को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया नेपाल सिंह झूठ बोल रहा है। इसने मुझे कोई बात नहीं बताई और न ही मैंने इसके साथ किसी को ढूंढ़ा है। नेपाल सिंह को अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई अफसोस नही था।
विज्ञापन

परिजनों पर भी मदद का आरोप
भीमवती के भाई का कहना था कि अकेला व्यक्ति किसी को इतनी बेरहमी से नहीं मार सकता। इसलिए घटना में नेपाल सिंह के परिजनों या किसी अन्य भी हाथ रहा होगा।

आरोपी नेपाल सिंह ने अकेले ही हत्या करने की बात कबूली है। फिर भी गंभीरता से विवेचना कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें