पति बोला- देह व्यापार कर रुपये लाओ, वर्ना कर लूंगा आत्महत्या
शहर में एक महिला ने अपने पति पर देह व्यापार कर रुपये लाने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बारादरी इलाके की निवासी महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति अक्सर रुपये मांगता है। पति कहता है कि देह व्यापार कर रुपये ले आओ।
रुपये लाकर नहीं देने पर वह आत्महत्या करने का नाटक करता है। एक बार तेजाब पीकर मरने का ड्रामा भी कर चुका है। उसने रुपये लाकर नहीं दिए तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घर में रखा घरेलू सामान भी बेच डाला। बारादरी पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।