फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर शर्मनाक करतूत: पति ने पत्नी को बताया किन्नर, साली को देख बोला- यह ज्यादा खूबसूरत है

Mon, 27 May 2024 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में एक युवक ने अपनी सुहागरात पर शर्मनाक करतूत कर दी। उसने अपनी पत्नी को किन्नर बताकर हंगामा कर दिया। अगले दिन दुल्हन की बहन जब उसे विदा कराने आई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने सुहागरात पर अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया, जिससे वह सदमे में आ गई। उसने दुल्हन को किन्नर बताते हुए हंगामा किया। उसकी पिटाई भी की। अगले दिन दुल्हन की बहन उसे विदा कराने आई तो पति की उस पर नीयत डोल गई। उसने साली के साथ छेड़खानी की। पीड़ित पक्ष की तरफ से इज्जतनगर थाने में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


बिहारमान नगला निवासी युवती का निकाह भोजीपुरा क्षेत्र के निवासी युवक से इसी महीने हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल गई तो सुहागरात पर पति ने उसे किन्नर बताते हुए हंगामा कर दिया। उसने पत्नी के साथ संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने दुल्हन की पिटाई कर दी। दुल्हन ने फोन पर अपने मायके वालों को सूचना दी। 

मेडिकल जांच में गलत निकली बात 
अगले दिन मायका पक्ष के लोग उसे विदा कराने आए। उनके साथ दुल्हन की बहन भी साथ आई। साली को देख आरोपी बोला कि यह ज्यादा खूबसूरत है। आरोप है कि उसने अपनी साली से छेड़खानी कर दी। वहीं उसके पति और ससुराल वालों ने किन्नर से निकाह कराने की बात कहकर मायके वालों से झगड़ा किया। इस पर दोनों पक्षों ने दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल में दुल्हन के किन्नर होने की बात गलत निकली।

ये भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आंखों के सामने इकलौते बेटे को कुचल दिया... छिन गया सहारा; ऐसे बची 81 श्रद्धालुओं की जिंदगी
विज्ञापन

इसके बाद पति और ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज देने से मना किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। निकाह के चार दिन में ही तलाक होने से लड़की का परिवार सदमे में है। आरोप है कि युवक पहले भी एक महिला को शादी करके छोड़ चुका है। इज्जतनगर थाने में दुल्हन पक्ष ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें