फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दर्दनाक घटना: चलती बाइक पर गिरी हाईटेंशन लाइन, जिंदा जलकर पति-पत्नी की मौत

Fri, 02 Aug 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं जिले में तीन दिनों के अंदर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से दूसरी बड़ी घटना हुई है। शुक्रवार शाम मूसाझाग थाने के नजदीक बाइक सवार दंपती पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था, जिसे देख लोगों का कलेजा कांप गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दातागंज-बदायूं मार्ग पर हाईटेंशन लाइन टूटकर बाइक सवार दंपती के ऊपर गिर गई, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक भी पूरी तरह से जल गई। किसी तरह लोगों ने डंडे से हाईटेंशन लाइन हटाई, लेकिन तब तक उनके शरीर बुरी तरह जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह (52) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पत्नी मीना सिंह (49) के साथ बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। उस दौरान देवपाल सिंह हेलमेट लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक मूसाझाग गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे बाइक सवार दंपती गिर गए।

विज्ञापन

बाइक समेत जलने लगे दंपती 
बिजली का तेज करंट लगने की वजह से वह उठ नहीं पाए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक में आग लग गई। उनके शव भी जलने लगे। घटनास्थल पर शव जलते देख गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से डंडे से हाईटेंशन लाइन को हटवाया।  तब तक दंपती के शवों के पैर जल गए थे। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी। मृतक दंपती के परिजन रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

उसावां में मां-बेटे की हुई थी मौत 
उसावां कस्बे में मंगलवार की रात घर के बाहर खेत में लगी लोहे की बाड़ पर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से उमेश राठौर उर्फ नन्हें (35 वर्ष) और उनकी मां राजेंद्री (65) की मौत हो गई थी। दोनों अलग-अलग चारपाई पर घर के बाहर सो रहे थे। रात में किसी वक्त हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत की बाड़ पर गिर गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। रात में उमेश की मां उठीं और खेत की तरफ जाने लगी। तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लगा, जिससे वह चीखकर गिर गईं। चीख सुनकर उमेश जागे और मां को बचाने के लिए दौड़े। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें