फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पति और सास ने बनाया देह व्यापार करने का दबाव, विरोध पर घर से निकाला, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 14 Sep 2026 05:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और देह व्यापार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक महिला ने अपने पति और सास पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने इज्जत नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति और ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। ससुरालवालों ने कहा कि हमारे यहां देह व्यापार होता है इसलिए तुझे भी यही काम करना पड़ेगा। महिला ने अपने पिता को इस बारे में बताया तो उन्होंने कुछ रुपये का इंतजाम कर ससुरालवालों को दिए। 

ससुराल वालों पर पीटने का आरोप 
कुछ दिनों के बाद ससुरालवाले एक लाख रुपये और बुलेट बाइक मांगने लगे। 25 जून को ससुराल वाले महिला को पीट रहे थे, तभी उसका भाई बचाने पहुंच गया। ससुराल वालों ने उसे भी पीटकर कमरे में बंद कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। महिला की मां ने बमुश्किल दरवाजा खुलवाया। 
विज्ञापन

इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया और देह व्यापार करने पर ही घर में रखने की बात कही। आरोप है कि पति के घर में पहले से देह व्यापार होता है इसलिए वह लोग उस पर भी ऐसा करने का दबाव डाल रहे हैं। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें