बरेली। बारादरी इलाके में विवाहिता शिवानी शर्मा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पति सोनू उर्फ ब्रजकिशोर और ससुर राजेंद्र प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
22 दिसंबर को डोहरा गौंटिया निवासी शिवानी शर्मा का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। शिवानी के ससुराल वाले भाग गए थे। पिता मुनीश शर्मा ने बारादरी थाने में शिवानी के पति सोनू उर्फ ब्रजकिशोर, ससुर राजेंद्र प्रसाद, जेठ सुनील शर्मा, राजीव शर्मा, जेठानी वंदना शर्मा, रिचा शर्मा, ननद ललिता और राधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव कर रहे हैं। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को शिवानी के पति सोनू उर्फ ब्रजकिशोर और ससुर राजेंद्र प्रसाद को सुरेश शर्मा नगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
-
एलसीडी टीवी को लेकर हुआ था विवाद
- इंस्पेक्टर ने पूछताछ की तो पता लगा कि एलसीडी टीवी को लेकर सोनू और शिवानी के बीच विवाद हुआ था। सोनू ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर को शिवानी से एलसीडी टीवी को लेकर विवाद हुआ था। सोनू बाहर जाकर सो गया था जबकि अन्य परिजन मकान के प्रथम तल पर रहते हैं। सुबह जब शिवानी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो धक्का देकर दरवाजा खोला गया। शिवानी फंदे पर लटकी हुई थी। शव उतारकर बेड पर रखा और बिचौलिए को सूचना दी। सोनू और अन्य परिजन कार्रवाई बचने के लिए भाग गए थे।