तीन आयु वर्गों के लोग हुए शामिल
मिनी मैराथन के तहत पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में 13 से 18, 19 से 40 और 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। कड़ाके की ठंड में सभी लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। इसकी थीम विकसित भारत-2047 और पर्यावरण संरक्षण को लेकर रही। युवाओं व आम नागरिकों ने प्रतिभाग कर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया।
पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश
कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने बताया कि मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य 'विकसित भारत-2047' के संकल्प को मजबूत करना और पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्टेडियम से शुरू होकर यह दौड़ युगवीणा चौक, पहलवान बाबा मंदिर, बिशप चौक, कारगिल चौक और शहीद चौक से होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न हुई।