फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, पीलीभीत-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा

Mon, 12 Jan 2026 01:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौत हो गई। युवक ऑटो लेकर बरेली से अपने घर पीलीभीत लौट रहा था।  
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-बरेली हाईवे पर रविवार रात सड़क हादसे में ऑटो चालक की जान चली गई। अनियंत्रित कार की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव खुंडारा निवासी दीपक कुमार (25) पुत्र मूलचंद पिछले काफी समय से बरेली में किराए पर रहकर ऑटो चलाता था। रविवार को वह अपना ऑटो लेकर बरेली से पीलीभीत होते हुए पैतृक गांव खुंडारा लौट रहा था। जैसे ही वह पीलीभीत-बरेली हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में ललौरीखेड़ा और शिवपुरिया-जतीपुर के बीच नर्सरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीपक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल दीपक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व ऑटो को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पिता मूलचंद सहित अन्य स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें