कई बड़ी रेल परियोजनाएं हैं प्रस्तावित
बरेली में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें गाजियाबाद-सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी लाइन के साथ ही न्यू बरेली जंक्शन के नाम से नए स्टेशन का निर्माण भी होना है। पूर्वोत्तर रेलवे की बरेली सिटी-भोजीपुरा, भोजीपुरा-लालकुआं समेत कई लाइनों का दोहरीकरण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा भोजीपुरा में बाइपास लाइन का निर्माण भी होना है। ऐसे में उन जमीनों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा जो इन प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयोगी हैं।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि समय-समय पर जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाता है। मंडल में कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। अभियान चलाकर अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। कब्जों की सटीक पहचान के लिए ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट सर्वे की भी मदद ली जाएगी।