फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मां-भाई के अपमान से आहत होकर की थी युवक की हत्या, 19 महीने बाद आरोपी सोनू कश्यप गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 04:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी हत्यारोपी सोनू कश्यप को गिरफ्तार किया है। वह 19 महीने से फरार था। पुलिस के मुताबिक वह 28 फरवरी 2025 को हुए सोनू उर्फ विकास हत्याकांड में वांछित था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। 
विज्ञापन
आरोपी सोनू कश्यप - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सुभाषनगर थाना पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी हत्यारोपी सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रामगंगा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। वह 19 महीने पहले सोनू उर्फ विकास की हत्या करके भागा था। दूसरे राज्यों में मेलों में दुकान लगाकर आजीविका चला रहा था। 

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक सोनू कश्यप ने साथियों के संग मिलकर 28 फरवरी 2025 को सोनू उर्फ विकास की हत्या की थी। एसएसपी ने 22 सितंबर 2026 को उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-भाई के अपमान से आहत होकर रची थी साजिश 
पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू कश्यप ने बताया कि उसकी सोनू उर्फ विकास से पुरानी रंजिश थी। सोनू उर्फ विकास अक्सर उसके साथ गाली गलौज करता था। उसने सोनू कश्यप के भाई संजय कश्यप की कई बार पिटाई भी की थी। सोनू उर्फ विकास ने सोनू कश्यप की मां पर भी हाथ उठाया था, जिससे वह बहुत गुस्से में था। इसी खुन्नस में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की रची थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें