फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन शहर में  खूब मिली बत्ती

Tue, 27 Jun 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Hundred days in the city Plenty of light - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
योगी सरकार बनते ही बिजली विभाग में भी सौ दिन में निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जाने थे। इसके तहत नए कनेक्शन, राजस्व वसूली, चोरी रोकना और निर्धारित सप्लाई देना था। इन सभी मामलों में बरेली जोन ने लक्ष्य से बढ़कर काम किया है। सौ दिन में 55 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन जारी किए गए और बरेली शहर में शामिल हुए गांवों में 50 लाख यूनिट से ज्यादा सप्लाई कराई गई।
विज्ञापन

नई सरकार ने मंडल और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे सप्लाई देने का वादा किया था। इसके तहत सप्लाई तो कागजों पर पूरी हुई, लेकिन फाल्ट आदि होने से लोगों तक पूरी पहुंच नहीं पाई। बावजूद इसके लोग पहले से बेहतर सप्लाई मिलने से खुश दिखे। 
बरेली शहर विद्युत वितरण सर्किल मेें दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीण आबादी शामिल हुई है। विभाग ने शहर में ग्रामीण शामिल होने पर चौथा खंड बनाया। इस नए खंड में लाइन लॉस ज्यादा थे, सौ दिन में अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह ने चोरी कराने में लिप्त प्राइवेट कर्मी चिह्नित किए और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। इस काम में उनके एसडीओ नकुल रावत ने प्रमुख भूमिका निभाई। शहर में शामिल हुए ग्रामीण इलाकों में करीब 50 लाख यूनिट बिजली सप्लाई हुई है। 
विज्ञापन

उधर, एसई शहर मनोज पाठक को बरेली में 18 हजार नए कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला था, जिसके बदले में उन्होंने 21 हजार कनेक्शन जारी कराए। ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और खराब बदलने का लक्ष्य 350 मिला था, जबकि 480 लगाए गए। उनके मुताबिक अभी कई स्थानों पर सप्लाई सुधार सिस्टम कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें