फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी का स्तर हुआ कम, बढ़ा तापमान

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूतनम तापमान दो डिग्री बढ़ा

बरेली। हवाओं की दिशा तो बदली मगर गति तेज न होने की वजह से तापमान में गिरावट के बजाय बढ़त दर्ज हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक करीब तीन दिनों तक धूप और सुबह-शाम कोहरा रहेगा। इसके बाद हवा की गति बढ़ने के आसार हैं। इससे ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर चलने की भी आशंका है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवाओं का वेग कम होने से नमी का स्तर भी कम हुआ है। इसके चलते दिन में खिल रही तेज धूप से तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ सामान्य से एक डिग्री कम यानी 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग सामान्य 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर दिन में 81 और रात में 93 फीसदी तक दर्ज हुआ है। डॉ. गुप्ता ने करीब तीन दिन बाद शहर में बादल मंडराने और हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। फिलहाल मौसम के इस रुख को देखते हुए तीन दिन तक सुबह और शाम कोहरा होने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें