फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सात घंटे बंद रहेगी हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग

विज्ञापन
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मरम्मत करेगी रेलवे इंजीनियरों की टीम, वाहनों का रूट बदला
विज्ञापन

भुता-बीसलपुर होकर लखनऊ की ओर जाएंगे दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन
सीतापुर-लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन बदायूं और बीसलपुर होकर आएंगे

बरेली। लखनऊ हाईवे पर मीरानपुर कटरा के पास हुलासनगरा क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए शनिवार को सुबह 11 से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। रेलवे की सूचना पर पुलिस ने लखनऊ की ओर जाने-आने वाले वाहनों के रूट में तब्दीली की है। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन भुता-बीसलपुर होकर लखनऊ जाएंगे और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बदायूं और बीसलपुर होकर निकाला जाएगा।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) ने बताया कि बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को रेलपथ पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से दिन में 11 से शाम 6 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि दिल्ली की ओर से बरेली होकर शाहजहांपुर, लखनऊ दिशा में जाने वाले वाहन भुता, बीसलपुर होकर आगे जाएंगे। उन्होंने नवदिया झादा और फरीदपुर में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। कटरा पुलिस के मुताबिक, लखनऊ की ओर से बरेली आने वाले वाहन कटरा में खैरपुर चौराहे से जैतीपुर होकर आएंगे। बरेली से आने वाले वाहन गांव कसरक होकर निकाले जाएंगे। रूट डायवर्जन के प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ और हरदोई बाईपास की ओर से बदायूं जाने वाले सभी वाहन शाहजहांपुर के बरेली मोड़ से कांट, जलालाबाद, कोला मोड़ कलान होते हुए बदायूं होकर निकलेंगे। इसके अलावा सीतापुर-लखनऊ की ओर से बरेली आने वाले मझोले (ट्रॉला छोड़कर) चार पहिया वाहन जमुका तिराहे से डायवर्ट कर अटसलिया तिराहे तथा द्विरिया मोड़ नियामतपुर, सतवां रिंग रोड, निगोही रोड से बीसलपुर (पीलीभीत) होते हुए बरेली की ओर निकाले जाएंगे। भारी वाहन शाहजहांपुर के बरेली मोड़ से जलालाबाद की ओर भेजे जाएंगे। फर्रुखाबाद और अल्हागंज की ओर से बरेली आने वाले वाहन जलालाबाद के कोला मोड़ से डायवर्ट कर बदायूं की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें