फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग : बरेली आने वालों का जल्द आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ हाईवे स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलने में अब कुछ महीने ही बाकी हैं। शाहजहांपुर जाने वालों को अभी करीब ढाई माह और इंतजार करना होगा, जबकि शाहजहांपुर से बरेली आने वालों के लिए अब सफर जल्दी आसान होने वाला है। अप्रैल के पहले सप्ताह में हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज पर बरेली की ओर वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण कर रही पीआरएल कंपनी के जीएम टीके शर्मा के मुताबिक, अप्रैल के पहले सप्ताह से ही ओवरब्रिज पर शाहजहांपुर से बरेली की ओर ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा। इस लेन पर गर्डर रखने का काम पूरा हो चुका है। अब सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बरेली से शाहजहांपुर की ओर ट्रैफिक शुरू होने में अभी कम से कम ढाई महीने का वक्त लगेगा। इस लेन में आखिरी स्पेन के पिलर्स पर चार गर्डर रखने बाकी हैं। जीएम के मुताबिक बरेली-शाहजहांपुर मार्ग पर मई के आखिरी सप्ताह तक काम पूरा हो सकेगा।
बरेली से शाहजहांपुर की दिशा वाली साइड पर शटरिंग का काम शुरू
ओवरब्रिज की बरेली से शाहजहांपुर वाली साइड पर कंपनी की ओर से शटरिंग का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। यह काम पांच-छह दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही पिलर्स पर गर्डर रखें जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे से 26 को मांगा है ब्लॉक
जीएम टीके शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से गर्डर रखने के लिए 26 मार्च को रेलवे से ब्लॉक मांगा गया है। ब्लॉक मिलने के बाद स्पेन के आखिरी पिलर्स पर गर्डर रखें जाएंगे। इसके बाद आगे का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि ढाई महीने में इस लेन पर भी ट्रैफिक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें