फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर गार्डन में हॉटस्पॉट कायम, पुलिस ने सख्ती से किया परहेज

विज्ञापन
हॉटस्पॉट रामपुर बाग में बैरीकेडिंग के नीचे से निकलकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। अभी तक रामपुर गार्डन में पुलिस सख्ती के लिए बदनामी झेल रही थी। प्रशासन की ओर से एक हिस्से की सील खुलने के बाद पुलिस ने अब हाथ खींच लिया है। पुलिस अब एकाध बैरियर पर ही टोकाटाकी कर रही है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर रामपुर गार्डन में संक्रमित डॉक्टर के अस्पताल की ओर से सील हटा दी गई है। डॉक्टर के आवास से 250 मीटर के दायरे में हॉटस्पॉट कायम है। इसमें आवाजाही करने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभा टाकीज की ओर से आने वाले लोगों से भी टोकाटाकी कर उनकी रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। बाकी जगह ढील दे दी गई है। कुछ गलियों से तो बांस बल्ली भी हटा लिए हैं। अधिकांश जगह बुधवार को पुलिस की पिकेट भी नहीं दिखाई दी। लोग आराम से रामपुर गार्डन के अधिकांश हिस्से में आ जा रहे थे। कोतवाल गीतेश कपिल का कहना था कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में पूरी सख्ती की जा रही है। रामपुर गार्डन के बाकी हिस्से में लोग आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें