फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम का 29 लाख टैक्स बकाया होने पर होटल सीज, कई भवनों पर नोटिस चस्पा

Tue, 06 Feb 2024 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नगर निगम इन दिनों बकाया टैक्स वसूली पर जोर दे रहा है। शहर में ऐसे दुकानदारों की काफी संख्या है जिन पर नगर निगम का लाखों रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बकाया टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को बकायेदारों को नोटिस और कुर्की नोटिस जारी करने की कार्रवाई के साथ 29 लाख का बकाया होने पर सराय खाम में एक होटल को सीज कर दिया गया। इससे पूर्व बकाया टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने श्यामगंज और डीडीपुरम इलाके में 10 दुकानों को सीज कर दिया था। कई दुकानों पर कुर्की के नोटिस भी चस्पा कर दिए गए थे। 

विज्ञापन


नगर निगम इन दिनों बकाया टैक्स वसूली पर जोर दे रहा है। शहर में ऐसे दुकानदारों की काफी संख्या है जिन पर नगर निगम का लाखों रुपये का टैक्स बकाया है। बकायेदारों के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। 

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर सोमवार को जोन-2 के कर अधीक्षक मुन्नाराम, राजस्व निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव, जयप्रकाश की टीम ने एक भवन पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा कानूनगोयान में एक भवन पर 32 लाख, दूसरे पर 16 और एक भवन पर 9.23 लाख रुपये बकाया होने पर नोटिस चस्पा किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें