फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबारी के बेटे ने दी जान: सुसाइड नोट में युवती का जिक्र, लिखा- मैं उसे बहुत प्यार करता था

Thu, 29 Jun 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होटल कारोबारी के बेटे का शव बुधवार को कमरे में लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों ने एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा, जिसमें एक युवती का जिक्र है। पुलिस एकतरफा प्यार में आत्महत्या का मामला मान रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में होटल कारोबारी के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटकता मिला। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद कमरे से परिजनों को सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें एक युवती का जिक्र है। आत्महत्या के पीछे एकतरफा प्यार बताया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मालगोदाम रोड निवासी चार्ल्स हैवट्स होटल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी रजनी ने बताया कि उनका बेटा अर्श (20) मंगलवार को कुछ गुमसुम था। देर रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर वह उसे देखने गईं। कमरे में अर्श का शव फंदे से लटक रहा था। 

ये भी पढ़ें- UP News: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों ने ले ली चालक की जान; पिटाई से मौत
विज्ञापन


बेटे का शव लटका देख रजनी रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन अर्श की खुदकुशी की वजह समझ नहीं पा रहे थे। बाद में सुसाइड नोट मिला तो पता चला कि एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सुसाइड नोट में यह लिखा 

परिजनों को अर्श के कमरे से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि मेरी जीने की इच्छा नहीं है। जिस दोस्त से मैं बहुत प्यार करता था, उसको प्रपोज किया। लेकिन उसने मेरा प्यार ठुकरा दिया। अब मुझे जिंदगी नहीं जीनी। सुसाइड नोट में एक लड़की के नाम का जिक्र है। 

ये भी पढ़ें- शादी, शक और हत्या: मेले में युवक संग झूले पर थी बीवी, पति ने ली जान; पढ़ें विवाह के बाद के 54 दिनों की कहानी

परिजनों ने अर्श के पोस्टमार्टम के बाद सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा। ऐसे में पंचनामा में सुसाइड नोट का जिक्र नहीं है। इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार में खुदकुशी का है। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें