फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में अस्पताल मालिक ने सुपरवाइजर युवती से किया दुष्कर्म, धर्मांतरण का भी बनाया दबाव, गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 10:11 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने अस्पताल मालिक पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती आरोपी के अस्पताल में सुपरवाइजर पद पर नौकरी करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
आरोपी फहीम अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल के मालिक फहीम अली पर सुपरवाइजर युवती ने रामपुर जिले की फैक्टरी में ले जाकर  दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि यौन शोषण का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और धर्मांतरण का दबाव भी बनाया। युवती की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 27 वर्षीय युवती अप्रैल 2024 से एक साल तक न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल में सुपरवाइजर पद पर नौकरी की थी। नौकरी छोड़ने के बाद फहीम अली ने उसे रामपुर में मिलक स्थित अपनी टायर फैक्टरी में अकाउंटेंट की नौकरी देने का झांसा दिया। 

होटल में दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया 
इस बहाने वह युवती को मिलक व बरेली के मीरगंज इलाके में अलग-अलग ठिकानों पर अपने साथ ले गया। वहां उसकी मर्जी के बिना उससे संबंध बनाए। आरोप है कि 14 सितंबर 2025 को फहीम उसे डेलापीर के होटल गीत इंटरनेशनल ले गया। वहां एंट्री करते हुए उसने पत्नी शाहिस्ता बी के पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। होटल में फहीम ने दुष्कर्म किया और चुपके से उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित युवती के मुताबिक, वीडियो के जरिये फहीम उसे ब्लैकमेल करने लगा। फहीम अली उसे रास्ते में रोककर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। धर्मांतरण नहीं करने पर उसका वीडियो वायरल करने और परिवार सहित जान से मारने की धमकियां दे रहा था। ब्यूरो

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें