फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार सवार शोहदों ने की युवती को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके में कार सवार शोहदों ने खुद को पुलिस वाला बताकर युवती को उसके घर के बाहर से अगवा कर ले जाने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। कैंट थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नकटिया निवासी युवती ने कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार को बताया कि वह स्थानीय मीट फैक्टरी में काम करती है। उसके साथ आमिर भी फैक्टरी में काम करता है। आमिर अक्सर उसका पीछा करके आपत्तिजनक टिप्पणी करता था। आरोप है कि सात मार्च को आमिर के दोस्त ने उसे कॉल की। उसने खुद को पुलिस वाला बताया और घर के बाहर आने के लिए कहा।
युवती उसकी बातों से भ्रमित हो गई और अपने घर से बाहर निकल आई। आरोप है कि आमिर और उसके दोस्त अयान उसके घर के बाहर ही खड़े मिल गए। इन लोगों ने उसको कार में डाल लिया। उसे अगवा कर ले जाने की कोशिश की। जब युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें