सिरौली में प्रेमविवाह से नाराज घरवालों ने बहाने से शादीशुदा बेटी को घर बुलाकर रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। घटना से पहले उसके पति को बहाने से भेज दिया। वापसी में पत्नी का कत्ल देख उसने पुलिस को सूचना देकर तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है। एसपी देहात ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मां-बाप और भाई फरार, पति ने कराई हत्या की रिपोर्ट
घंटे भर बाद लौटा तो घर में हिमांशी का शव पड़ा था। गले में रस्सी कसी थी। शरीर पर कई चोटें थीं और संघर्ष जैसी स्थिति में सामान बिखरा पड़ा था। घर के सारे सदस्य गायब थे। इसी बीच दीपक भी भाग निकला।सुरजीत की सूचना पर यूपी 100, थाना पुलिस और एसपी देहात डॉ. संसार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला बताते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। सुरजीत की तहरीर पर युवती के पिता विजेंद्र उर्फ पप्पू, मां रामभोली और बड़े भाई कुलदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।