फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: हनीट्रैप गैंग की सदस्य रीना सागर गिरफ्तार, युवक का अश्लील वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल

Sun, 29 Dec 2024 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजला नेटटवर्क, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गिरोह की सरगना ममता दिवाकर उर्फ मधु के बाद सक्रिय सदस्य रीना सागर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रीना सागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गिरोह की सरगना ममता दिवाकर उर्फ मधु के बाद सक्रिय सदस्य रीना सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। बारादरी थाना पुलिस ने पीड़ित शुभनेश कुमार की ओर से दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की है। शुभनेश को रीना ने अपने साथी सत्यवीर व गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर झांसे में लिया था। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाई और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। पुलिस ने रीना को मिनी बाईपास स्थित उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले सरगना मधु को जेल भेजा गया था।

 

वर्ष 2023 में नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर निवासी शुभनेश किसी काम से विकास भवन आए थे। संजयनगर निवासी रीना उर्फ शीतल ने कॉल कर शुभनेश को मिलने बुलाया और अपने मकान में ले गई। वहां माधुरी, ममता उर्फ मधु और सत्यवीर पहले से थे। शुभनेश को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन


बेहोशी की हालत में शुभनेश के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उसका डेबिट कार्ड और नकदी भी छीन ली थी। सादा कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। पांच लाख रुपये देने के आश्वासन पर शुभनेश को छोड़ा था। कोर्ट के आदेश पर अप्रैल में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में नामजद माधुरी और सत्यवीर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

गिरोह के चंगुल में फंसकर डॉक्टर ने गंवाई थी जान
हनीट्रैप गिरोह के चंगुल में फंसकर सुभाषनगर क्षेत्र के डॉ. अमरेंद्र चौहान ने आत्महत्या कर ली थी। गिरोह की सदस्य प्रिया गंगवार ने उनको धोखे से संजयनगर बुलाया था। बाद में उनको कर्मचारीनगर स्थित एक मकान में ले जाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। डॉक्टर से डेबिट कार्ड छीनकर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। ममता उर्फ मधु के नाम से फर्जी कागजात तैयार किया गया। उसमें दर्शाया गया कि डॉक्टर ने मधु से एक लाख रुपये उधार लिए हैं। इसके बाद बाकी 50 हजार रुपये की वसूली के लिए गिरोह के सदस्यों ने डॉक्टर के घर और क्लीनिक पर जाकर हंगामा किया था। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ममता, हिमानी, शुभम और मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें