बरेली में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र के रिटायर्ड सैन्य अफसर से आईपीएस अफसर बनकर 2.30 लाख रुपये की ठगी के बाद हनीट्रैप गैंग ने अब कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले किराना व्यापारी को जाल में फंसा लिया। व्यापारी से ठगी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बनकर अश्लील वीडियो डिलीट कराने और मामला रफा-दफा करने के नाम पर की गई। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
कोतवाली के बिहारीपुर मेमरान निवासी व्यापारी की कोतवाली क्षेत्र में ही किराना की दुकान है। उनका कहना है कि हाल ही में उनके फेसबुक पर एक लड़की की एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके कुछ देर के बाद मैसेंजर पर मैसेज आया। उनको इसका जबाव नहीं दिया। कुछ देर बाद मैसेंजर पर वीडियो कॉल आई।
ये भी पढ़ें- UP News: जमीन अधिग्रहण में अटका बरेली-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण, तीन जिलों से गुजरता है ये मार्ग
महिला ने की न्यूड कॉल
वीडियो कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर नग्न अवस्था में एक महिला अश्लील हरकतें कर रही थीं। इस पर उन्होंने कॉल कट कर दी। इसके कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में अश्लील वीडियो यू-ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की धमकी देकर उनसे रुपये ऐंठ लिए गए।