फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती पड़ी महंगी, बरेली में रिटायर्ड कर्नल के बाद अब व्यापारी से ठगी

Tue, 03 Oct 2023 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में हनीट्रैप गैंग ने रिटायर्ड कर्नल के बाद अब एक व्यापारी को अपने जाल में फंसा लिया। महिला ने व्यापारी को वीडियो कॉल की। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र के रिटायर्ड सैन्य अफसर से आईपीएस अफसर बनकर  2.30 लाख रुपये की ठगी के बाद हनीट्रैप गैंग ने अब कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले किराना व्यापारी को जाल में फंसा लिया। व्यापारी से ठगी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बनकर अश्लील वीडियो डिलीट कराने और मामला रफा-दफा करने के नाम पर की गई। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कोतवाली के बिहारीपुर मेमरान निवासी व्यापारी की कोतवाली क्षेत्र में ही किराना की दुकान है। उनका कहना है कि हाल ही में उनके फेसबुक पर एक लड़की की एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके कुछ देर के बाद मैसेंजर पर मैसेज आया। उनको इसका जबाव नहीं दिया। कुछ देर बाद मैसेंजर पर वीडियो कॉल आई। 

ये भी पढ़ें- UP News: जमीन अधिग्रहण में अटका बरेली-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण, तीन जिलों से गुजरता है ये मार्ग
विज्ञापन

 

महिला ने की न्यूड कॉल 

वीडियो कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर नग्न अवस्था में एक महिला अश्लील हरकतें कर रही थीं। इस पर उन्होंने कॉल कट कर दी। इसके कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में अश्लील वीडियो यू-ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की धमकी देकर उनसे रुपये ऐंठ लिए गए।

विज्ञापन

व्यापारी के अनुसार इसके बाद उनके पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि आपका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो डिलीट कराने के लिए उसने प्रक्रिया भी बताई।

ये भी पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: बरेली रेंज में 97 इंस्पेक्टरों का तबादला, इस जिले से हटाए गए 30 इंस्पेक्टर
 
उसने एक नंबर देकर 21500 रुपये उस नंबर पर ट्रांसफर करने के लिए कहा। बार-बार रुपये मांगे जाने पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित व्यापारी ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें