फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: महिला ने खटीमा के व्यापारी को बुलाकर कमरे में कीं हदें पार; बोली- पांच लाख रुपये दो वरना...

Fri, 07 Jul 2023 05:06 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने हनी ट्रैक गैंग की महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला ने खटीमा के व्यापारी को जाल में फंसा लिया था। उसे कमरे पर बुलाकर अश्लील हरकतें की। इसके बाद उनसे पांच लाख रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हनी ट्रैप गिरोह ने खटीमा (उत्तराखंड) के फुटवियर व्यापारी को जाल में फंसा लिया। चंगुल में फंसे व्यापारी ने बहनोई को पांच लाख रुपये लेकर आने को कहा। उनके बहनोई को शक हुआ कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने सेटेलाइट स्टैंड पर हनी ट्रैप गिरोह की महिला और उसके साथी को ही पकड़वा दिया। 

विज्ञापन


पीलीभीत के बीसलपुर निवासी सीमेंट कारोबारी ने बताया कि उनके साले खटीमा में फुटवियर व्यापारी हैं। वह बरेली के हनी ट्रैप गिरोह की महिला मुन्नी के संपर्क में आ गए थे। महिला ने फुटवियर व्यापारी को झांसे में लेकर बुधवार को बरेली में अपने कमरे पर बुला लिया। जब वह कमरे में पहुंचे तो महिला की हरकतें देख दंग रह गए। 

विज्ञापन

कमरे में महिला करने लगी अश्लील हरकतें 

महिला ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने अपने कपड़े उतार दिए। बाद में महिला का एक साथी आ गया। दोनों ने पुलिस बुलाने की बात कहकर पांच लाख रुपये की मांग की। फुटवियर व्यापारी ने बहनोई को कॉल कर पांच लाख रुपये मांगे। बहनोई को शक हुआ क्योंकि इससे पहले उन्होंने उनसे कभी इतने रुपये नहीं मांगे थे। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली के तौहीद से दोबारा पूछताछ करेगी NIA, गजवा-ए-हिंद से क्या है कनेक्शन; मोबाइल से खुलेगा राज

व्यापारी के बहनाई ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। व्यापारी के साथ हनी ट्रैप गिरोह की महिला और उसका साथी पांच लाख रुपये लेने सैटेलाइट स्टैंड पर पहुंचे। वहां व्यापारी के बहनोई के साथ पहुंची बारादरी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें