लखनऊ से लौटा तौहीद घर में कैद
आंवला निवासी तौहीद से एनआईए की टीम ने बुधवार को लखनऊ में पूछताछ की। बृहस्पतिवार तड़के वहां से लौटने के बाद तौहीद घर में कैद रहा। उसके घरवालों ने पूरे दिन दरवाजा बंद रखा। उसे किसी से नहीं मिलने दिया।
ये भी पढ़ें- नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां
तौहीद के बड़े भाई तौफीक ने बताया कि एनआईए ने कहा है कि तौहीद किसी से बात न करे। उससे जो पूछताछ की गई, वह गोपनीय है। किसी से उसका जिक्र करने से मना किया है। उन्हें भरोसा है कि उनका भाई बेकसूर है, इसीलिए उसे छोड़ा गया है।