रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। इन लोगों ने एडवांस के तौर पर फील्ड ऑफिसर के मोबाइल से कोड स्कैन कर 25 हजार रुपये अलीशा के नंबर पर ट्रांसफर कर लिए। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करते हैं।
बब्बू के खिलाफ बरेली से शाहजहांपुर तक मुकदमे
आरोपी बब्बू अंसारी बेहद शातिर है। वह जोगी नवादा चौकी के पास का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ बरेली से लेकर शाहजहांपुर तक कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। तीनों लोगों के और भी साथी बताए जा रहे हैं, जिनके नाम पुलिस की कार्रवाई में सामने आ सकते हैं। चर्चा तो यह भी है कि कुछ पुलिसकर्मी भी आरोपियों के संपर्क में थे। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।