फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना भुता से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड बरेली-बीसलपुर मार्ग पर गुरुद्वारे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरेली-बीसलपुर मार्ग मरेला चौकी के पास गुरुद्वारे के पास ग्राम सकतपुर निवासी होमगार्ड यशवंत सिंह थाना भुता में कार्यरत थे। बुधवार शाम ड्यूटी से अपने घर जाते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान होमगार्ड 50 वर्षीय यशवंत सिंह की मौत हो गई। होमगार्ड के पुत्र पुष्पेंद्र पटेल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। संवाद

हादसे में पति की मौत के बाद विधवा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नवाबगंज। पति के साथ बाइक से ससुराल जा रहीं विवाहिता को सामने आ रहे गोबर से भरी टैक्टर-ट्राॅली ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनका पति गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को विधवा ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद के डंडिया भिसौडी के रवि कुमार अपनी पत्नी सुमिरता के साथ बाइक से एक अगस्त को अपनी ससुराल थाना हाफिजगंज के नरहरपुर गौरी खेड़ा जा रही थीं। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर धौरेरा गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से गोबर से भरे टैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के घायल पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें