फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ड्रग इंस्पेक्टर ने की एक्सपायर दवाओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ई-रिक्शा चालक भेजे गए सैंपल की दवाओं से भरे एक्सपायर दवाओं के गत्ते को दूसरे मेडिकल स्टोर पर देकर चला गया। जब मेडिकल स्टोर स्वामी ने गत्ते को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच कर सभी दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया। अब दवाइयां भेजने वाला मेडिकल स्टोर स्वामी को फोन पर धमका रहा है। इससे परेशान मेडिकल स्टोर स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे में मुख्य मार्ग पर रवि शंकर गुप्ता अपना मेडिकल चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह बरेली गए थे। मेडिकल स्टोर पर उनकी पत्नी बैठी थी। इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक उनकी दुकान पर दवाइयों से भरा एक गत्ता रख कर चला गया। इसपर रवि लिखा था। रात को जब वह दुकान पर आए तो उन्होंने उस गत्ते को खोल कर देखा तो उसमें सैंपल की एक्सपायर दवाएं भरी थीं। गत्ते के अंदर एक पर्चा रखा हुआ था और उसमें एक फोन, फोन पे नंबर और एक नाम लिखा हुआ था। इसकी शिकायत उन्होंने औषधि आयुक्त से की। इसपर शुक्रवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कस्बे में पहुंच कर जांच की है। ड्रग इंस्पेक्टर के सामने ही मेडिकल स्टोर स्वामी ने गत्ते के अंदर मिले पर्चे पर लिखे नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें