फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शहर ने किया नमन

Sat, 18 Aug 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
बेटी नमिता और नातिन निहारिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शहर की तमाम संस्थाओं और समितियों ने शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश ने कचहरी पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट पूरनलाल प्रजापति की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की। उत्तर प्रदेश साहू राठौर मोदी एकता मंच ने मठलक्ष्मीपुर इज्जतनगर में आयोजित शोक सभा मेें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन

राष्ट्रवादी जनमोर्चा ने नैनीताल रोड स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ जनकल्याण समिति ने पुराना शहर स्थित कार्यालय पर समिति अध्यक्ष बीएस सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने किला स्थित साहू धर्मशाला में शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी ने कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की। यहां पूर्व सैनिकों ने कविता पाठ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
संकल्प संस्था ने बिहारीपुर कासगरान स्थित कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने गांधीपुरम् स्थित मंडल महामंत्री के निवास पर शोक सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवा लोधी सभा ने कालीबाड़ी कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महासभा के प्रदेश महामंत्री के आवास पर शोकसभा आयोजित की। 
विज्ञापन

भारती साहित्यिक सामाजिक संस्था ने इंदिरा नगर स्थित कार्यालय पर, वीर शक्ति युवा सेवा समिति ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारी नगर के बाशिंदों ने यूथ क्लब पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली ने प्रस्तावित तीज महोत्सव कार्यक्रम को राष्ट्रीय शोक के सम्मान में स्थगित कर दिया। अब यह कार्यक्रम 19 अगस्त को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगा। 
इसके अलावा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, बुखारपुरा अंगूरी देवी जूनियर हाई स्कूल, इज्जतनगर स्थित रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल, पं. दीन दयाल उपाध्याय जू.हा. स्कूल में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
विज्ञापन

भोजीपुरा। सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई। 
रिठौरा। पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में भी शोक सभा आयोजित की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें