फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली नजदीक, सफाई कर्मी गायब, गंदगी के ढेर

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Holly Near, hygienists disappeared, heaps of dirt - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
होली नजदीक है। फिर भी सफाई कर्मचारी अपने वार्डोँ में नियमित ड्यूटी न करके गायब हो रहे हैं। इससे शहर में कूड़ा और गंदगी के ढेर लगते जा रहे हैं। जहां भी कूड़े का ज्यादा ढेर होता है, सफाई कर्मचारी खुद उसे खुले में जलाने लगते हैं। ये बात मुख्य सफाई निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने नगर आयुक्त को भेजी अपनी निरीक्षण आख्या में कही है। 
विज्ञापन

तीन मार्च की निरीक्षण आख्या में उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में सनौआ में सफाई कर्मी प्रकाश पुत्र पीटर, रामऔतार पुत्र छोटेलाल, मोहम्मद सरताज पुत्र जहूर अहमद गायब मिले। कोतवाली के सामने सफाई कर्मी रानी पत्नी विक्टर, सूरजा पत्नी जगदीश, बीना पत्नी मुन्नालाल, दयाशंकर पुत्र बाबू, उर्मिला पत्नी श्यामलाल दोनों पालियों में गैर हाजिर पाए गए। कुतुबखाना घंटाघर पर सफाई नायक शिवकुमार के आधीन कार्यरत सफाई कर्मी रमेश पुत्र कन्हैया, रवींद्र पुत्र रामगोपाल, विजय पुत्र लाल सिंह, जिला पंचायत के सामने राकेश पुत्र राम प्रसाद, नीलम पत्नी प्रेम, पूजा पत्नी कमल गौतम, सुरेूेंद्र पुत्र लल्ला गायब मिले। बिहारीपुर ढाल में सफाई कर्मी राकेश पुत्र राम भरोसे, सुनीता पत्नी अशोक, सोन प्रकाश पुत्र पूरनलाल, लज्जावती पत्नी आनंद, विजय पुत्र गामा, मधुबाला पत्नी सुधीर, संजीव पुत्र रामसिंह,  छह फरवरी 2017 से गायब चल रहे हैं। झगड़े वाली मठिया के पास काम करने वाले सफाई कर्मी मंगल सिंह पुत्र चरन सिंह, बहोरनलाल पुत्र लालाराम, कमरूल पुत्र मोहम्मद हसन, कालीचरन पुत्र गुलाबी, प्रेमपाल पुत्र सीताराम ड्यूटी पर नहीं मिले। इन स्थानों पर नियमित सफाई न होने से गंदगी और कूड़े के ढेर रहते हैं जिससे आस-पास रहने वालों और राहगीरों को परेशानी होती है। अनुपस्थित सफाई कर्मियों का वेतन काटने की संस्तुति नगर आयुक्त से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें