फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाशील होली क्रिकेट लीग पर डीएम इलेवन का कब्जा

Sat, 02 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
मैच का समापन
विज्ञापन
कैंसर जागरुकता को लेकर शुरू किए गए गंगाशील होली क्रिकेट लीग का शुक्रवार देर रात समापन हो गया। फ्लड लाइटों के बीच खेले गए मैच में डीएम इलेवन की टीम ने दैनिक जागरण इलेवन को चार रनों से हराकर कप पर कब्जा कर किया। मैच गंगाशील आयुर्वेद कालेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन

डीएम इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। तय 20 ओवर में पांच विकेट खोकर डीएम की टीम ने 183 रन बनाए, इनकी टीम के नितेश ने 58 और सुहैल ने 83 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दैनिक जागरण इलेवन की टीम आखिरी दम तक लड़ती रही। टीम के जुनैद की रोमांचक बल्लेबाजी भी टीम को जिता नहीं सकी। जागरण की टीम 179 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में टीम 4 रन से पराजित हुई। जागरण के जुनैद ने 95 रन का सहयोग किया था।
डीएम इलेवन टीम के कप्तान स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच ओपी कोहली रहे। जिले से बाहर होने के कारण डीएम इलेवन टीम के कप्तान एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार फाइनल मैच नहीं खेल सके। बता दें कि यह मैच चार दिनों तक खेला गया, जिसमें सात टीमों ने भाग लिया था।  मैच में डा. निशांत गुप्ता, मनीष वैष्णो, चैतन्य, साहिल साहनी, संकेत, धर्मेंद्र और विभव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें