इस सप्ताह दो दिन गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगा। हिंडन नदी के पास ट्रैक के नीचे अंडरपास बनाने के लिए मेगा ब्लाक रहेगा। इसके चलते दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली मुरादाबाद, और दिल्ली देहरादून मार्ग की ट्रेनें प्रभावित होंगी। हालांकि यह ब्लाक देर रात सवा 10 बजे लिया गया है, क्योंकि इस समय ट्रेनों का संचालन कम होता है। इसके बावजूद लगातार साढ़े पांच घंटे ब्लाक की वजह से देर रात की ट्रेनों के संचालन में बाधा होगी। ट्रेनें लेट हो सकती हैं। लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस और लखनऊ दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन प्रभावित होगी।
रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर (डीटीएम) डीके चोपड़ा ने बताया कि चार और पांच जून को रात 10:10 बजे से अलसुबह 3:40 बजे तक ब्लाक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर चार लाइनें हैं। ब्लाक केवल दो लाइनों पर रहेगा। बाकी दो लाइनों पर कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
मुंडवाडीह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, लखनऊ-दिल्ली एसी स्पेशल, मसूरी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कालिंदी, शहीद एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस