फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आरोपियों समेत 67 की खुली हिस्ट्रीशीट, सट्टा माफिया तन्नु भी शामिल

Wed, 29 Apr 2026 05:40 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने हत्या, गोकशी और तस्करी के 67 आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एसएसपी के निर्देश पर इन सभी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने अमन हत्याकांड, अजय वाल्मीकि हत्याकांड और हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आरोपियों समेत 67 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसएसपी ने इन सभी आरोपियों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बारादरी पुलिस ने अमन हत्याकांड के आरोपी नवादा शेखान निवासी शालू गुप्ता, अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपी और सट्टा माफिया गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू और विनय, गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आरोपी खुर्रम गौंटिया के निशांत सोनकर उर्फ बिहारी, लूट मारपीट के आरोपी हजियापुर निवासी तरुण उर्फ गोविंदा, डकैती के आरोपी हरुनगला निवासी अमन और जानलेवा हमले के आरोपी मालियों की पुलिया निवासी आयुष की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

गोकशी के आरोपियों पर कसा शिकंजा 
भोजीपुरा पुलिस ने गोकशी करने वाले धौराटांडा वार्ड 11 निवासी शकील, वार्ड 10 निवासी छोटे उर्फ अब्दुल कय्यूम, पप्पू उर्फ गर्रा, भूड़ा निवासी कल्लू उर्फ कलुआ, वसीम, अशफाक, अकलीम, धौराटांडा वार्ड 9 निवासी पप्पू, छोटन उर्फ एसओ, दोहना प्रीतमराय निवासी सद्दाम, सैदपुर चुन्नीलाल निवासी फेम उर्फ फहीम की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बहेड़ी पुलिस ने मोहल्ला टांडा निवासी सोहेल, इश्तियाक, तारिक, मोईन, राशिद, मोबिन, अय्यूब, मोहम्मदपुर निवासी उवैश, आरिफ, शानू और शेखुपुरा निवासी सलीम की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन

मीरगंज पुलिस ने अफसरयान निवासी रिहान, हल्दीखुर्द निवासी आबिद अली की हिस्ट्रीशीट खोली है। नकबजनी करने वाले असदनगर निवासी अशमुल और गुड्डू की हिस्ट्रीशीट भी खुली है। देवरनियां पुलिस ने गोकशी करने वाले रिछा निवासी वकार बंजारा, मुड़िया निवासी मुन्ना और शाकिर की हिस्ट्रीशीट खोली है। सीबीगंज पुलिस ने गोकशी करने वाले खतौला के नसीम, सरायतल्फी के वीरेंद्र यादव की हिस्ट्रीशीट खोली। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोपी आजमनगर निवासी इरशाद, अहमद अली तालाब निवासी अकरम की हिस्ट्रीशीट खोली है।

फरीदपुर पुलिस ने सर्फापुर निवासी आरिफ और पदारथपुर सलमान उर्फ भूरा की गोकशी में हिस्ट्रीशीट खोली है। इज्जतनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में ऐरो सिटी निवासी प्रभाकर त्रिपाठी की हिस्ट्रीशीट खोली है।

तस्करों पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस का शिकंजा
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चोरी में ट्यूलिया निवासी अमन, मादक पदार्थ तस्करी में मोहल्ला सराय निवासी सोनू उर्फ कालिया, नकबजनी में लुहारनगला के परमीलाल की हिस्ट्रीशीट खोली है। आंवला पुलिस ने गोकशी में कुरैशियान निवासी इमरान कुरैशी, अकबर अली और मनौना निवासी इद्दन की हिस्ट्रीशीट खोली है। हाफिजगंज पुलिस ने गोकशी में लभेड़ा निवासी आमिर, इस्लाम, सेंथल निवासी रेहान, मोहसिन और चुन्ने, रिठौरा जाटवपुरा निवासी शाहिद हुसैन, खाता निवासी इलियास, उदरपुर निजाकत शाह, मुरारपुरा निवासी उमेश की हिस्ट्रीशीट खोली। बहेड़ी पुलिस ने तलपुरा निवासी जलीस अहमद, आसिफ गंठा की हिस्ट्रीशीट खोली है। नवाबगंज पुलिस ने गोकशी में बरकन निवासी हनीफ, भूरा, नदीम, बगिया निवासी अकरम, टहा निवासी कल्लू उर्फ बाबू, पनवा निवासी इकबाल खां, अधकटा निवासी नासिर की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लगातार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही हैं। इनकी निगरानी करने का निर्देश दिया है। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें