फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, गुड्डू समेत 25 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली

Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में लूट, हत्या, रंगदारी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने 25 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। 
विज्ञापन
आरोपी फरहद उर्फ गुड्डू, अकील और सुमित सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लूट, हत्या, रंगदारी और मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त 25 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें शामिल गुड्डू का नाम प्रयागराज के माफिया अशरफ के साले सद्दाम संग भी जुड़ा था। इन सभी की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने चोरी के मामले में दानिश उर्फ आफताब, हत्या के मामले में जावेद की हिस्ट्रीशीट खोली है। सुभाषनगर पुलिस ने तस्करी में रोहित उर्फ कल्लू, चोरी में रवि राणा, लूट में गुड्डू, गौरव, संगम, आकाश और विक्की की हिस्ट्रीशीट खोली है। 

इज्जतनगर क्षेत्र में इन पर हुई कार्रवाई 
इज्जतनगर पुलिस ने जानलेवा हमले में सुमित सक्सेना, लूट में शिवम उर्फ गोलू, रंगदारी में फरहद उर्फ गुड्डू, अकील उर्फ गुड्डू, सलमान, नकबजनी में सचिन, चोरी में राहुल मौर्य, हत्या में विकास कुमार की हिस्ट्रीशीट खोली है। आंवला में जुआ अधिनियम के आरोपी राशिद सैफी, रईस उर्फ सोना, मुशर्रफ, चोरी में बबलू, पशु क्रूरता में फारूख और तस्करी में इस्लाम अली की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि विभिन्न अपराधों में शामिल रहे 25 बदमाशों व शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उनकी निगरानी की जा रही है। अन्य अपराधियों पर भी हिस्ट्रीशीट, गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें