फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस की मौजूदगी में हवालात में भिड़े हिस्ट्रीशीटर, जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमन हत्याकांड और पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शनिवार को पुलिस के सामने ही कचहरी की हवालात में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर ललित सक्सेना पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में जेल गया था। वह दो जनवरी को तारीख पर कचहरी आया था। कचहरी स्थित हवालात में अमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विपिन गुप्ता भी बैठा था। वह भी तारीख पर आया था। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में हवालात के अंदर ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पिटाई में ललित घायल हो गया। ललित ने विपिन गुप्ता, शालू, पीयूष शंखधार और जतिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं विपिन ने ललित, सोनू कश्यप, पवन कश्यप और अहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


घायल ललित को भेजा अस्पताल
सूत्रों के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर ललित सक्सेना, अमन हत्याकांड में जेल गए सोनू और पवन के गांव में ही रहता है। संपत्ति विवाद के कारण सोनू, पवन और ललित की विपिन गुप्ता और उसके साथियों से पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों ने मौका मिलते ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हवालात में मारपीट होने से बाहर मौजूद पुलिस गारद भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से अलग किया और घायल ललित को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर ललित सक्सेना और विपिन गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में हुई थी अमन की हत्या
हेड कांस्टेबल के बेटे अमन की हत्या संपत्ति के विवाद में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक अमन की मठलक्ष्मीपुर निवासी पवन से दोस्ती थी। गांव में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर ललित भी पवन के घर आता-जाता था। सोनू, पवन और ललित का जमीन को लेकर एक भूमाफिया से विवाद चल रहा है। विपिन गुप्ता उस भूमाफिया का करीबी है। विपिन गुप्ता को अमन पर शक था कि वह उसकी मुखबिरी सोनू, पवन और ललित से करता है। आरोप है कि इसी शक में उसने अमन हत्याकांड को अंजाम दिया था। अमन की हत्या में सोनू और उसके भाई पवन को भी आरोपी बना दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश और बढ़ गई। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब अमन हत्याकांड में विपिन के साथ सोनू और पवन भी शामिल थे तो अब इन्होंने एक-दूसरे पर हमला क्यों किया?

दोनों हिस्ट्रीशीटर और उनके साथियों में बहस के बाद हवालात में ही मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ही गुट के लोग जेल में पहले से ही निरुद्ध हैं। अब उनके खिलाफ नए मुकदमे में भी कार्रवाई की जाएगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें